फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किसान की मौत, दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आंधी पानी के बीच बिजली गिरने से वैदपुरा थाना क्षेत्र में एक किसान की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। उसे चिकित्सा विवि सैफई में भर्ती कराया गया है। एक अन्य व्यक्ति बढ़पुरा गांव में बिजली गिरने से झुलसकर घायल हो गया।
विज्ञापन

वैदपुरा गांव निवासी सुनील बघेल (35) पुत्र शोभाराम और आनंद राजपूत ने तरबूज की फसल की रखवाली करने रविवार को खेत पर गए थे। शाम करीब चार बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बचने के लिए दोनों पास में स्थित सरकारी ट्यूबवेल पर जाकर बैठ गए। तभी तेज बादल गरजे और बिजली खेत में आ गिरी। दोनों किसान उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से चिकित्सा विवि सैफई भिजवाया। इलाज के दौरान कुछ देर बाद सुनील की मौत हो गई। आनंद का इलाज चल रहा है। बढ़पुरा गांव में बिजली गिरने से विनय कुमार पुत्र सुघर सिंह झुलस गए। सीएचसी उदयपुरा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें