फोटो 9: नरेंद्र सिंह की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
फोटो 10: पोस्टमार्टम हाउस के बाहर घटना की जानकारी देते परिजन। संवाद
-शहर के महेरा फाटक के पास शुक्रवार शाम करीब छह बजे हादसा
-सूचना मिलते ही परिजनों में मची चीख-पुकार, शव पोस्टमार्टम को भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शहर के महेरा फाटक के पास शुक्रवार शाम नॉन स्टॉप ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना फ्रेंडस कॉलोनी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना इकदिल के देशरमऊ निवासी नरेंद्र सिंह कुशवाहा (52) नवीन मंडी में काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजन ने बताया कि नरेंद्र सिंह शुक्रवार शाम बिना कुछ बताए घर से निकल गए। देर शाम वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इस पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। रात करीब नौ बजे महेरा फाटक के पास उन्हें एक व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना हुई।
भाई गोविंद सिंह कुशवाहा व पुत्र बॉबी समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने नरेंद्र सिंह कुशवाहा के रूप में पहचान की। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से परिवार बेहालहै। पुलिस ने बताया कि रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।