फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्राजपुर के हाट से किसान और लखनऊ से पंचायतीराज मंत्री हुए रूबरु

विज्ञापन
Farmer from Haat of Harrajpur and Panchayatiraj Minister from Lucknow, Rubaru - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
नाबार्ड से निर्मित हर्राजपुर गांव के आधुनिक ग्रामीण हाट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दो अक्तूबर को लखनऊ में बैठकर पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने किसानों व अधिकारियों से बात की।
विज्ञापन

मंत्री ने किसानों से इस आधुनिक हाट से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। साथ ही उन्हें स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
ब्लॉक क्षेत्र के हर्राजपुर गांव में नाबार्ड से आधुनिक बाजार बनवाया गया है। यहां कंप्यूटर व लैपटॉप के साथ इंटरनेट की सुविधा है। मंडी बनी है। सप्ताह में सोमवार व गुरुवार को बाजार लगता है। गांव में किसान क्लब के सदस्य यहां खेतीबाड़ी की उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
किसान यहां आकर किसी भी उपज के कहीं के भी ऑनलाइन रेट मालूम कर सकते हैं। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे यहां पहुंचे किसानों से पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधे बात की।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से इस आधुनिक ग्रामीण हाट से मिलने वाले फायदों के बारे में पूछा। किसान अभिलाख सिंह, आशुतोष दीक्षित, सुरेशचंद्र व वीरेंद्र आदि ने हाट में उपलब्ध व्यवस्था पर खुशी जताई। किसानों ने बताया कि उन्हें यहां आधुनिक तकनीक पर आधारित खेती की जानकारी दी जाती है।
खास बात यह कि एंड्रायड फोन रखने वाले किसान घर बैठे प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा 10-12 किसानों के समूह के तौर पर गठित क्लब के सदस्य यहां आकर प्रशिक्षण लेते हैं। बाद यह किसान गांव में अन्य किसानों को उसकी जानकारी देते हैं।
पंचायतीराज मंत्री ने बातचीत के दौरान किसानों से स्वच्छ भारत अभियान में पूरे मनोयोग से साथ देने की अपील की। उन्होंने किसानों से पराली न जलाने का भी आग्रह किया।
इस दौरान जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड चंदन कुमार, उप कृषि निदेशक एके सिंह, अटल वोमेन अवेयरनेस एंड रूरल डेवलपमेंट संस्था के सचिव सुमित सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें