फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से अपनी बात कहने का हक छीन रही है भाजपा सरकार

विज्ञापन
फोटो संख्या 05 किसान बिल के विरोध में कांग्रेस ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। केंद्र सरकार के किसान विरोधी बिल से देश के किसान हताश, निराश और परेशान हैं। अन्नदाता दिल्ली सरकार को जगाने के लिए दिल्ली बॉर्डर पर खड़ा है। किसानों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया जा रहा है। उनको अपनी बात कहने का हक सरकार छीन रही है। यह बातें कांग्रेस की जिला कमेटी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए कही।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि किसान विरोधी काले कानून को तुरंत वापस लेना जनहित में आवश्यक है। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, उदय भान सिंह यादव, मोहम्मद राशिद खान, आलोक यादव, संजय दोहरे, हंसमुखी शंखवार, आनंद वर्मा, सरवर अली, सुरेश शाक्य, रवि यादव, अमन यादव, सचिन शंखवार आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें