फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों का माल ले गए चोर

विज्ञापन
फोटो संख्या 44 चोरी के बाद खुला पड़ा बक्सा व बिखरा पड़ा सामान - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
फथाना क्षेत्र के गांव धरवार में गुरुवार की रात छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए चोर सोने-चांदी के जेवरात समेत सवा लाख रुपये का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

घर के आंगन में सो रहे लोगों को चोरी की भनक तक नहीं लग सकी। शुक्रवार सुबह पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामला दर्ज कराया है।
गांव धरवार निवासी दिनेश कुमार पुत्र राजाराम ने बताया कि वह परिवार के साथ घर के आंगन में कूलर लगा कर सो रहा था। गुरुवार की रात को चोर छत के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन

एक बक्से का ताला व अलमारी खोलकर उसमें रखा सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, 41 चांदी के सिक्के, 11 हजार की नगदी, एक मोबाइल फोन और कुछ कपड़े लेकर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कूलर की आवाज के कारण उन्हें चोरों की भनक तक नहीं लग सकी। सुबह जागने पर सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई।
जिसके बाद कुछ कपड़े और टूटा हुआ बक्शा गांव के बाहर एक बाग में पड़ा मिला। पुलिस ने गृहस्वामी के प्रार्थना पत्र पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें