फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो भाइयों की गृहस्थी जली, परिजनों ने घर से भागकर जान बचाई

विज्ञापन
फोटो संख्या 22- मौजा बंजरी में घां में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख । - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
निवाड़ीकला। बकेवर थाना क्षेत्र की इंद्रावखी ग्राम पंचायत के मजरा बंजरी में दो भाइयों के घर में आग लग गई। लपटें उठती देखकर परिवार के लोगों ने घर से बाहर भाग कर जान बचाई। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से जब तक आग बुझाई गई, दोनों भाइयों की गृहस्थी जल चुकी थी।
विज्ञापन

बंजरी गांव निवासी रामऔतार ने बताया कि मंगलवार की रात नौ बजे उनके घर पर रखे छप्पर में आग लग गई। जब तक वह और घर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते आग बेकाबू हो गई। लपटों ने उनसे सटे मकान में रहने वाले उसके भाई रामप्रकाश के घर को भी चपेट में ले लिया।
दोनों भाइयों के परिजनों ने घर से बाहर भाग कर खुद को बचाया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और बाल्टियों में पानी भरकर लपटों पर डाला। करीब आधा घंटे बाद आग बुझ सकी। रामऔतार के मुताबिक आग से दोनों भाइयों के घर के कूलर, बर्तन, अनाज, कपड़े समेत गृहस्थी का पूरा सामान जलकर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। उधर, घटना की सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल किशन कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों भाइयों के घर में आग से नुकसान का आकलन किया। साथ ही नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें