फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन सोते रहे, चोर लाखों का माल ले गए

Thu, 17 Sep 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के इकदिल और कोतवाली थाना क्षेत्रों में बुधवार रात चोरों ने दो घरों में वारदात को अंजाम दिया।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


इकदिल थाना क्षेत्र के गांव पिलखर निवासी इंद्रेश कुमार पुत्र जबर सिंह दूध का कारोबार करते हैं। बुधवार की रात को वह परिवार के साथ छत पर सोए थे। तभी रात के समय चोर छत के रास्ते घर में आए। चोरों ने कमरे में लगे ताले को वहीं पर टंगी चाबी से खोल लिया और कमरे में प्रवेश कर गए।

चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात चुरा लिए। छत पर सो रहे परिजनों को चोरों की भनक तक नहीं लगी।  घटना की जानकारी उस समय हुई जब इंद्रेश का भतीजा सुबह करीब चार बजे शौचक्रिया के लिए उठा तो उसे कुछ लोग सामान ले जाते दिखे। उसने शोर मचाया तो वह भागने लगे लोगों ने उनका पीछा किया लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


लोगों ने खोजबीन की तो पास ही एक खेत में सूटकेस पड़ा मिला। इंद्रेश ने बताया कि चोर उसके घर से सोने का हार, आठ अंगूठी, चार चूड़ी, जंजीर, दो जोड़ी पायलों सहित करीब ढाई लाख के जेवरात चुरा ले गए। इंद्रेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व घटना स्थल का निरीक्षण किया।

दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला निवासी दीप चंद्र के घर में हुई। दीप चंद्र अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे तभी रात के समय चोरों ने उनके मकान में घुस गए। घर में सो रहे लोगों को चोरों की भनक तक नहीं लगी। चोर उनके घर से एक लाख रुपये नगद व पांच तोले वजन के सोने के जेवरात चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें