फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग सेवा से जुडा व्यक्ति लगातार सीखता है

विज्ञापन
फोटो संख्या28 : सैफई आयुर्विज्ञान विवि में बीएससी नर्सिंग की फेयरवेल पार्टी में छात्र छात्राओं ने - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
सैफई। उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के अंतर्गत संचालित नर्सिंग कालेज के बीएससी नर्सिंग 2015 बैच के छात्रों को जूनियर नर्सिंग छात्रों ने फेयरवेल दी। फेयरवेल में नर्सिंग कालेज के 2015 बैच के छात्र-छात्राओं के विश्वविद्यालय में बिताए उनके पुराने दिनों की यादों को तरोताजा हो गई। छात्र-छात्राओं की यादों को संजोये स्लाइड शो, मूवी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंत में पास आउट छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा मनमोहक रैंप शो प्रस्तुत किए। कुलपति प्रो. डा. राजकुमार ने पास आउट नर्सिंग छात्र-छात्राओं से कहा कि नर्सिंग प्रोफेशन एक सम्मानित प्रोफेशन है। इसके माध्यमिक जीविका के साथ सेवाभाव भी जुड़ा हुआ है। जो इसे अन्य प्रोफेशन से अलग करता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में उन्हें जो ट्रेनिंग दी गई है उसका उपयोग मरीजों के इलाज के दौरान करें। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के दौरान मरीज की सेवा में अपनी तरफ से कोई कमी कभी न बरतें। प्रति कुलपति डा. रमाकांत यादव ने कहा कि धैर्य व सौम्यता नर्सिंग प्रोफेशन का मूल गुण है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग एक ऐसा क्षेत्र है, जहां आप पूरी जिंदगी चुनौतियों से जूझते हैं। चिकित्सा अधीक्षक डा. आदेश कुमार, कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा, ओएसडी जयशंकर प्रसाद, नर्सिंग संकाय अध्यक्ष ज्योति बाला, फैकल्टी मेंबर साम्बियान, बबीता मेसी, संदीप कुमार आर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें