फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में पारिवारिक कलह का हो रहा फायदा

Wed, 26 Oct 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
सरसईनावर में राहुल संदेश यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के गृह निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस का राहुल संदेश यात्रा रथ निकला।  बुधवार को सरसईनावर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वतंत्र यादव ने कहा कि सपा की पारिवारिक कलह का फायदा कांग्रेस को हो रहा है।
विज्ञापन

सरसईनावर में राहुल संदेश यात्रा रथ का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रथ में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र यादव, पर्यवेक्षक जनपद इटावा और हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री शिवचरण लाल शर्मा के साथ पहुंचे। इस दौरान हुई जनसभा में स्वतंत्र यादव ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है। किसानों का हित केवल कांग्रेस करती है।  कांग्रेस ने 2008 में 73 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया था। भाजपा ने मनरेगा बजट में भारी कटौती कर दी है। मजदूरों का 15 हजार करोड़ रुपये बाकी है। उन्होंने कहा कि अब किसानों का कर्ज माफ और बिजली का बिल हाफ होगा। पूर्व मंत्री शिवचरण लाल शर्मा ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का होगा। उत्तर प्रदेश में किसान अब कांग्रेस को वोट देने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें