फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों का संकल्प, मुलायम के गढ़ में करेंगे कायाकल्प

Wed, 26 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
प्रदर्शनी पंडाल में भाजपा की रैली की तैयारियों को देखते भाजपा नेता ब्रजेश पाठक तथा जिला अध्यक्ष शिवमहेश दुबे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह के परिवार में चल रहे संघर्ष के बीच भाजपा भी उनकी मुश्किलें बढ़ाने जा रही है। गुरुवार को सपा मुखिया के घर में रैली करके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उन्हें सीधी चुनौती देने जा रहे हैं। भाजपाइयों ने संकल्प लिया है कि इस रैली के जरिए इटावा और आसपास के इलाके में सपा की चूलें हिलाने की कोशिश की जाएगी। इस रैली में इटावा के साथ ही आसपास के जिलोें के भाजपाई भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रदेश में सत्तासीन समाजवादी पार्टी एक तरफ आंतरिक द्वंद से जूझ रही है तो दूसरी तरफ भाजपा ने उसे उसके ही घर में घेरने की रणनीति बनाई है। इसी के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को इटावा के नुमाइश मैदान में रैली करने आ रहे हैं। सुबह 10 बजे से होने वाली इस महारैली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस रैली में इटावा, मैनपुरी के साथ ही औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, एटा जिले के कार्यकर्ताओं को विशेष तौर पर बुलाया गया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस रैली के जरिए 17 विधान सभा क्षेत्र को टॉरगेट किया गया है। इन विधान सभा क्षेत्र के टिकट के दावेदारों को अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का टास्क भी दिया गया है। रैली का नाम दिया गया है संकल्प महारैली। इस रैली के सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के गृह जनपद में होने की वजह से सियासी दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें