फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एक माह तक ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर नाराजगी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

मंत्री ने चकरनगर क्षेत्र में बिजली संकट और निगम की सुस्ती पर अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में टाल-मटोल होने पर कड़ी कार्रवाई होगी। एक महीने से खराब ट्रांसफार्मर न बदलने को घोर लापरवाही बताया। अधिशासी अभियंता को होली, रमजान और बोर्ड परीक्षाओं के दौरान बिजली कटौती न करने का आदेश दिया। शहर में 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने और अनाप-शनाप बिलिंग की शिकायतें दूर करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों के नाम, मोबाइल नंबर और बैठने का समय दीवार पर लिखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन





वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि साइबर अपराध रोकने के लिए 2412 संदिग्ध मोबाइल नंबर ब्लॉक किए गए हैं। मिशन शक्ति के तहत 28 महिला अपराधियों को सलाखें दिखाई गईं जबकि 86 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई। ऑपरेशन मुस्कान के तहत 26 लापता चेहरों की घर वापसी कराई गई। उप कृषि निदेशक आरएन सिंह ने 17 मार्च से 15 जून तक गेहूं खरीद अभियान की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें