फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब कुछ ओके, इसी माह हैंडओवर होगा हाकी स्टेडियम

Thu, 12 May 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
एस्ट्रोटर्फ हाकी मैदान पर पानी की फुहार करने वाले स्प्रिंकलरों की जांच करती उप क्रीडाधिकारी मधु पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में बनकर तैयार हाकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम अब खेल विभाग को हैंडओवर होने के निकट है,  जबकि इसके साथ ही नव निर्मित जिमभनेजियम व पुर्ननिमित बैडमिंटन कोर्ट खेल विभाग को पहले ही सौंपे जा चुके हैं। जैसे ही एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम खेल विभाग को हैंडओवर होता है।  शहर के होनहार खिलाड़ियों को इस पर हुनर दिया जाने लगेगा। खेल विभाग हैंडओवर से पूर्व सब कुछ जांचने में लगा है कि निर्माण में कहीं कोई खामी तो नहीं छूट गई है, जो बाद में परेशानी बने।
विज्ञापन



शहर के ज्योतिबा फु ले स्टेडियम में शासन ने वर्ष 2012 में एस्ट्रोटर्फ हाकी स्टेडियम का निर्माण कराने का प्रस्ताव पास किया था, जिसमें एस्ट्रोटर्फ मैदान के साथ पवेलियन का निर्माण व एक जिमभनेजियम, बैडमिंटन हाल का अनुरक्षण कार्य व स्टेडियम की बाउंड्री वाल बनाया जाना था। इस प्रस्ताव के छह माह बाद ही इस योजना पर कार्य शुरू हो गया और निर्माण निगम को उक्त निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। शासन के दबाव में तेजी के साथ निर्माण कार्य शुरू हुआ।


हालांकि बीच में किस्त का पैसा आने में हुई देरी से कुछ दिनों के लिए अंतिम दौर में कार्य प्रभावित हुआ, लेकिन किस्त की धनराशि मिलते ही तेजी से निर्माण कार्य शुरू हुआ और वर्ष 2015 के दिसंबर माह में हाकी स्टेडियम बनकर तैयार हो गया। इसके बाद एक माह में फिनशिंग का कार्य भी पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन



वहीं जिमभनेजियम व बैडमिंटन हाल का निर्माण पूर्व में ही पूरा कर लिया गया। इन सब पर 20 करोड़ 41 लाख 67 हजार रुपये की धनराशि खर्च हुई। निर्माण निगम ने जिमभनेजियम व बैडमिंटन हाल को तो खेल विभाग को हैंडओवर कर दिया, लेकिन हाकी स्टेडियम का हैंडओवर अभी तक जांचों के बीच पचड़े में रहा।


अब जिला स्तरीय जांच समिति इसमें तेजी लाते हुए स्टेडियम की हैंडओवर प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की तैयारी में है। इसके लिए स्टेडियम के निर्माण के साथ यहां लगाए गए उपकरणों की बारीकी से जांच चल रही है।

इस जांच समिति में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ सीडीओ भी शामिल हैं। स्टेडियम के कई पहलुओं की जांच पूरी हो चुकी है अब इलैक्ट्रिक व अन्य उपकरणों की जांच बाकी है, जिसे खेल विभाग के अधिकारी पूरा करने में जुटे हैं। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह यह कार्य पूर्ण हो जाएगा जिससे इसी माह में हाकी स्टेडियम खेल विभाग को हैंडओवर हो जाएगा।


उप क्रीडाधिकारी ने हाकी स्टेडियम के स्प्रिंकलर जांचे- इटावा। गुरुवार को उक्त संबंध में उप क्रीडाधिकारी मधु पांडेय ने हाकी स्टेडियम में लगे स्प्रिंकलर की जांच की, जिसमें सब कुछ ओके पाया गया। यह स्प्रिंकलर स्ट्रोटर्फ मैदान की कृत्रिम घास में पानी की बौछार करते हैं। उनके अनुसार अभी तक हुई जांच में निर्माण में कहीं कोई कमी नहीं पाई गई है। इसी माह हाकी स्टेडियम की हैंडओवर प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें