फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता मिली तो हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी

Sun, 12 Feb 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
जसवंतनगर के रजमऊ गांव में जनता से संवाद करते शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जसवंतनगर। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क किया। उन्हाेंने ग्रामीणों से आशीर्वाद लिया। कहा कि गांव हमारा परिवार है। इस बार आपने हमें पावर दी तो हम कोशिश करेंगे कि हर परिवार के एक लड़की या लड़के को नौकरी दी जा सके। जिसे नौकरी नहीं मिले उसे रोजगार का दूसरा साधन उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने रजमऊ, बनकटी, मलूपुर, नगला हरे, रामनगर, कुरसेना, धरवार, नगला नत्थू, हरचंदपुर और नगला बहादुर गांवों में ग्रामीणों को कराए गए विकास कार्य गिनाए। कहा कि सपा सरकार में हमने गांवों में जन सुविधाएं देने का काम किया। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कराया। किसानों को कभी खाद व बीज की कमी नहीं होने दी। इस दौरान विधान परिषद सदस्य अशोक बाजपेई, देवरिया के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गेंदालाल व शिवपाल सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें