फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जुर्माना भी बेअसर, दो साल बाद भी नहीं सुधरीं गांवों की गलियां

Sun, 15 Nov 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 30::भरथना क्षेत्र अंतर्गत सरैया गांव में क्षतिग्रस्त पड़ी गली। संवाद
विज्ञापन
भरथना। जल जीवन मिशन की हर घर नल योजना के तहत काम में लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाने के बाद भी हालात नहीं सुधरे हैं। दो साल से अधिक समय बीतने के बावजूद गांवों में खोदी गई गलियां और सड़कें दुरुस्त नहीं हो सकी हैं। कई जगह पानी की टंकियों का निर्माण अधूरा पड़ा है। विभागीय कार्रवाई और काम में तेजी लाने के निर्देश भी बेअसर साबित हो रहे हैं। नतीजतन ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर ग्रामीण खुद मिट्टी और ईंटें डालकर गड्ढे भरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


भरथना ब्लॉक क्षेत्र के 52 गांवों में हर घर नल योजना के तहत काम प्रस्तावित है, लेकिन अब तक केवल 14 गांवों में ही पानी की आपूर्ति शुरू हो सकी है। बाहरपुर ग्राम पंचायत के नगला मिराय में पानी की टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा है। बाहरपुर गांव के अलावा नगला मिराय और नगला कोठी में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें भी अब तक दुरुस्त नहीं कराई गई हैं। ग्रामीणों के मुताबिक करीब दो साल पहले पाइप लाइन बिछाने के लिए गलियों और सड़कों की खोदाई की गई थी।

काम पूरा होने के बाद इनकी मरम्मत नहीं कराई गई। घरों के सामने बने गड्ढों से लोगों को निकलने में परेशानी होती है। कई ग्रामीणों ने खुद मिट्टी और ईंटें डालकर रास्तों को आवागमन के लायक बनाया है। यही हाल भरथना देहात ग्राम पंचायत के सरैया गांव का है। यहां भी पानी की टंकी का निर्माण अधूरा है और पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। ग्राम प्रधान डॉ. हरि सिंह शाक्य ने बताया कि सड़कों की खोदाई से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत होती है। कई जगह अपने स्तर से सड़कों की मरम्मत करानी पड़ी है।
विज्ञापन


सड़कें खुदी होने से आवागमन में परेशानी

बाहरपुर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि करीब दो साल पहले पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदी गई थीं। विभाग ने उनकी मरम्मत नहीं कराई तो मजबूरी में खुद मिट्टी और ईंटें डालकर रास्ते को आवागमन के लायक बनाना पड़ा।

नगला कोठी निवासी सुभाषचंद्र ने बताया कि उनके घर के दरवाजे पर खोदी गई सड़क की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वर्जन

क्षेत्र के 52 गांवों में योजना के तहत पानी की टंकियों का निर्माण प्रस्तावित है। बाहरपुर और भरथना देहात में कार्य की धीमी प्रगति पर संबंधित कंपनी पर जुर्माना लगाया गया है। साथ ही काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

विमल कुमार, एई, जल निगम ग्रामीण

फोटो 30::भरथना क्षेत्र अंतर्गत सरैया गांव में क्षतिग्रस्त पड़ी गली। संवाद

फोटो 30::भरथना क्षेत्र अंतर्गत सरैया गांव में क्षतिग्रस्त पड़ी गली। संवाद

फोटो 30::भरथना क्षेत्र अंतर्गत सरैया गांव में क्षतिग्रस्त पड़ी गली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें