फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: विधायक निधि से लगवाई गई सोलर लाइट पोल समेत उखाड़ ले गए चोर

Fri, 20 Nov 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। यादव नगर मोहल्ले में विधायक निधि से लगवाई गई सोलर लाइट को पोल समेत चोर उखाड़कर ले गए। बुधवार रात हुई इस घटना की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह होने पर मोहल्ले के लोगों में नाराजगी फैल गई। लोगों ने पुलिस की गश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि चोर भारी-भरकम पोल समेत सोलर लाइट उखाड़कर ले गए और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। मोहल्लेवासियों ने थाना पुलिस को सामूहिक प्रार्थना पत्र देकर चोरों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला यादव नगर निवासी इरशाद अली उर्फ बल्लू ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि ताजिया इमामबाड़ा के सामने वाली गली में विधायक निधि से सोलर लाइट लगवाई गईं थीं। बुधवार रात चोरों ने सोलर लाइट को उसके पोल समेत उखाड़ लिया और चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने लाइट गायब देखी तो इसकी जानकारी हुई। आसपास के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन चोरी गई सोलर लाइट का कोई पता नहीं चल सका।
घटना को लेकर मोहल्लेवासियों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि यदि पुलिस नियमित रूप से गश्त करती तो चोर इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। सीओ रामदवन मौर्य ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें