फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कृष्ण जन्मोत्सव पर गूंजे नंद के घर आनंद भयो के गूंजे जयकारे

Sun, 15 Nov 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 02: रात्रि जागरण में भक्ति गीत पर प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
लवेदी। ग्राम असदपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन पूजा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कृष्ण जन्म प्रसंग सुनते ही पंडाल नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

कथा व्यास रंग चौबे ने श्रीकृष्ण जन्म का उद्देश्य कंस से मुक्ति और धर्म स्थापना बताया। उन्होंने गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया, जिसमें श्रीकृष्ण ने इंद्र का अहंकार दूर कर ब्रजवासियों की रक्षा की। इससे पूर्व शनिवार रात भव्य रात्रि जागरण और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ।
इटावा के विकल बाबा और औरैया की सोनम ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। मोनू इटावा ने ऑर्गन और बकेवर के नाल वादक अच्छे मियां ने संगत कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। देर रात तक चले कीर्तन में श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत का आनंद लिया, जिसके आयोजक सुरेश चंद्र तिवारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें