फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नवरात्र में फलों के दाम आसमान पर, अनार 200 रुपये किलो तक पहुंचा

Wed, 14 Oct 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही व्रत में इस्तेमाल होने वाले फलों के दामों में अचानक भारी उछाल देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन और व्रत में फलों की मांग बढ़ने का असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। नवरात्र से ठीक पहले जो अनार 150 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, उसके दाम बढ़कर अब 180 से 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

फल विक्रेता अहमद हसन ने बताया कि नवरात्र में फलों की मांग अचानक बढ़ गई है। लोग पूजा के साथ व्रत में खाने के लिए फलों की अधिक खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र से पहले अच्छी क्वालिटी का अनार 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा था। नवरात्र के बाद छोटे आकार का अनार 180 रुपये प्रति किलो और बढ़िया क्वालिटी का अच्छा अनार 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसी तरह नवरात्र से पहले अच्छे किस्म का केला 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा था।
वहीं, अब इसी भाव में छोटा केला 40 रुपये किलो में मिल रहा है। वहीं, अच्छे किस्म का केला 45 रुपये किलो में पहुंच गया है। नवरात्र के इन नौ दिनों में माता रानी की पूजा और व्रत के लिए फलों का विशेष महत्व होता है। ऐसे में अचानक बढ़े दामों के कारण व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को अपनी जेब अधिक ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें