फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दो दिन खिलेगी धूप, फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

Tue, 27 Oct 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में आज और कल मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने 30 अक्तूबर को गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। हालांकि, बुधवार को आसमान साफ रहने और दिन में तेज धूप खिलने का अनुमान है। वहीं, दिन और रात के तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस का अंतर बना हुआ है। इससे दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को भी तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है।
इस दिन बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने बिजली चमकने और तेज हवा चलने को लेकर चेतावनी भी जारी की है। इसके बाद शनिवार को मौसम फिर साफ होने की संभावना है। वहीं, एक नवंबर को न्यूनतम तापमान गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में नवंबर की शुरुआत के साथ सुबह और रात के समय ठंडक का असर कुछ बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें