फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्रदूषण से 228 पहुंचा एक्यूआई, सेहत के लिए खतरे का संकेत

Tue, 10 Nov 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 21:::आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह छाई धूल और धुंध। संवाद
विज्ञापन
इटावा। जिले की आबोहवा लगातार चिंता बढ़ा रही है। हवा में घुले प्रदूषक कण लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगे हैं। मंगलवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 228 दर्ज किया गया। इस स्तर पर हवा अस्वास्थ्यकर श्रेणी में पहुंच गई है। खास बात यह है कि हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों प्रदूषक कणों की मौजूदगी स्वास्थ्य के लिए खतरे का संकेत दे रही है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

एक्यूआई वेबसाइट पर मंगलवार शाम पांच बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक जिले का एक्यूआई 228 रहा। इसमें पीएम (पार्टिकुलेट मैटर या सूक्ष्म कण पदार्थ) 2.5 का स्तर 100 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर और पीएम 10 का स्तर 198 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। यानी हवा में मौजूद महीन और मोटे धूल कणों का स्तर काफी अधिक रहा। पीएम 2.5 के सूक्ष्म कण सांस के जरिये फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं, जबकि पीएम 10 भी श्वसन तंत्र को प्रभावित कर सकता है।
वेबसाइट पर वायु गुणवत्ता को अस्वास्थ्यकर श्रेणी में दर्शाया गया। इस दौरान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वातावरण में स्मॉग और धुंध जैसी स्थिति भी दिखाई गई। मंगलवार को 228 एक्यूआई के साथ जिले की हवा खराब श्रेणी में रही। हालांकि, मौसम और वातावरण में बदलाव के साथ एक्यूआई घटता-बढ़ता रहता है। यह आंकड़ा शाम पांच बजे की स्थिति दर्शाता है।
विज्ञापन

-
अस्थमा मरीजों के साथ ही बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अजय शर्मा के मुताबिक प्रदूषण बढ़ने से सांस लेने में परेशानी, खांसी और आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है। अस्थमा के मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। प्रदूषण अधिक होने पर खुले में व्यायाम करने से बचें। जरूरी होने पर बाहर निकलते समय अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क लगाएं।
-
धूल और धुएं पर नियंत्रण जरूरी
पर्यावरणविद डॉ. सुशील वर्मा के मुताबिक शहर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ता धूल प्रदूषण, पटाखों का प्रदूषण, वाहनों से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और कचरा जलाने जैसी गतिविधियां वायु गुणवत्ता को प्रभावित करती हैं। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव, निर्माण स्थलों को ढककर रखना, खुले में कचरा जलाने पर रोक और वाहनों से होने वाले उत्सर्जन की निगरानी जरूरी है। केवल प्रदूषण बढ़ने पर बचाव के उपाय करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके स्रोतों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन और आम लोगों को मिलकर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन


एक्यूआई का स्तर और उसका मतलब
एक्यूआई स्तर वायु गुणवत्ता
0-50 अच्छी
51-100 संतोषजनक
101-200 मध्यम
201-300 खराब
301-400 बहुत खराब
401-500 गंभीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें