फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर की छठ पूजा

विज्ञापन
फोटो संख्या 34 सैफई में छठ की पूजा करती महिलाएं - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
सैफई/ जसवंतनगर। चार दिन तक चलने वाले छठ पूजा का शनिवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने और पूजा-अर्चना के साथ पर्व का समापन हो गया। इस पर्व को मनाने को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सैफई क्षेत्र में ऋचा राय, सुनीता मिश्रा ने छठ पूजन किया। इन्हें नीता, कामिनी, रेणु, ज्योति, गायत्री, रेशू, इप्शिता, अमितेश, विक्की आदि ने अर्घ्य में सहयोग किया।
विज्ञापन

जसवंतनगर में तहसीलदार रामानुज ने परिजनों के साथ अस्थायी ताल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। तहसीलदार ने बताया छठ पूजा करने या उपवास रखने के सबके अपने-अपने कारण होते हैं। मुख्य रूप से छठ पूजा सूर्य देव की उपासना कर उनकी कृपा पाने के लिए की जाती है। सूर्य देव की कृपा से सेहत अच्छी रहती है। घर में धन-धान्य के भंडार भरे रहते हैं। छठ माई संतान प्रदान करती हैं। श्रेष्ठ संतान के लिए भी यह उपवास रखा जाता है। अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भी व्रत रखा जाता है।
तहसीलदार रामानुज ने घर के बाहर ही अस्थायी बनाए ताल में खड़े होकर पत्नी सुलोचना सिंह, पुत्र श्याम सिंह, कृृष्णा गोपाल, प्रवीण, टिंगल एवं पिता कैलाश सिंह के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें