फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रिय सम्मान मंच ने विधायक व मेधावियों का सम्मान किया

विज्ञापन
फोटो संख्या 24 क्षत्रिय सम्मान मंच पर उपस्थित पदाधिकारी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। बाइस ख्वाजा रोड स्थित गेस्ट हाउस में क्षत्रिय सम्मान मंच ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें मध्य प्रदेश के दिमनी से नवनिर्वाचित विधायक रवींद्र सिंह तोमर के साथ समाज के मेधावियों व अलग-अलग क्षेत्रों में मिसाल कायम करने वाले समाज के लोगों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

समारोह में विधायक रवींद्र सिंह तोमर ने कहा कि समाज में एकजुटता ही आगे ले जाएगी। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे समाज के युवाओं में आगे बढ़ने की ललक पैदा होगी। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि क्षत्रिय समाज के छात्र हों या दूसरे क्षेत्र के लोग बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सम्मान नहीं मिल पा रहा, लिहाजा ऐसे कार्यक्रम की आवश्यकता महसूस की गई। राष्ट्रीय संयोजक क्षेत्रपाल सिंह तोमर ने कहा समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें