फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नष्ट की 10 हजार लीटर कच्ची शराब, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। होली को लेकर आबकारी टीम ने इटावा-मैनपुरी बार्डर पर मैनपुरी आबकारी टीम के सहयोग से अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 10 हजार लीटर शराब नष्ट की गई। एक आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद इटावा- मैनपुरी बार्डर के गांव हिंदपुरा में दोनों जनपदों की आबकारी टीम के अलावा किशनी थाना पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान आरोपी भागने में सफल रहे। कार्रवाई के दौरान जिला आबकारी अधिकारी कमल कुमार शुक्ला, आबकारी निरीक्षक अमित कुमार, शिवानी सिंह, ओमकार सिंह, संजय उपाध्याय, मिथलेश यादव के अलावा मैनपुरी के आबकारी निरीक्षक अभिषेक वत्स आदि शामिल रहे।
बताया होली के मौके पर आबकारी टीम शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की दुकानों की लगातार चेंकिंग कर रही है। शराब की दुकान होली के मौके पर 10 मार्च को पूरे दिन बंद रहेगी। यदि इस दौरान कोई भी दुकान खुली पाई गई तो संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें