बाइक सवारों को गुलाब का फूल देते पीटीओ अरविंद कुमार जैसल व पुलिस कर्मी
- फोटो : ETAWHA
इटावा। उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से यातायात के नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों के लिए अनूठी पहल रविवार को की गई। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यातायात के नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों को गुलाब भेंट कर भविष्य में ऐसा न करने वादा लिया गया।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत के लिए पीटीओ अरविंद कुमार जैसल ने लोगों को जागरूक किया। पीटीओ ने यातायात नियमों की अनदेखी करने पर होने वाले खतरे की जानकारी दी। शहर के विभिन्न चौराहों पर उन्होंने बाइक सवार जो कि हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे थे उन्हें रोक कर गुलाब का फूल दिया और भविष्य में फिर से इस प्रकार से गलतियां न करने का वचन लिया गया।
दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को कोहरे में चलने से पहले अपने वाहन में परावर्ती टेप लगाने की सलाह दी गई। उन्होंने नि:शुल्क वाहनों में टेप लगाकर निरंतर इन यातायात के नियमों का पालन करने का के लिए प्रेरित किया है। बिना हेलमेट के चलने वाले बाइक सवारों को रोककर उनके अमूल्य जीवन और उसके महत्व पर डाला। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यात्रा करने के लिए यह आवश्यक है कि बनाए गए नियमों को यथावत पालन किया जाए। पीटीओ ने बाइक, कार, ट्रैक्टरों में परावर्ती टेप को लगाया ।