फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: संक्रमित शेरनियों की हालत गंभीर, नहीं ले रहीं ठोस आहार, डॉक्टरों की टीम कर रही है निगरानी

Tue, 18 May 2021 10:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा लॉयन सफारी में कोरोना संक्रमित शेरनियों जेनिफर और गौरी की तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
इटावा लायन सफारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा सफारी पार्क की कोरोना संक्रमित दोनों शेरनियों की हालत गंभीर होती जा रही है। इससे सफारी प्रशासन परेशान है। शेरनियों को ग्लूकोज चढ़ाने के साथ मीट का सूप दिया जा रहा है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बरेली, मथुरा और कानपुर के विशेषज्ञ डाक्टर शेरनियों का इलाज कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इटावा सफारी पार्क की लायन सफारी में 18 शेर और शेरनियां हैं। इसमें शेरनी जेनिफर और गौरी 30 अप्रैल को बीमार हो गई थीं। कोरोना जांच के लिए सैंपल बरेली भेजे गए थे। सात मई दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। सफारी के अस्पताल में दोनों का इलाज किया जा रहा है।

शेरनियां कई दिनों से ठोस आहार नहीं ले रही हैं। उन्हें ग्लूकोज चढ़ाने के साथ मीट का सूप दिया जा रहा है। स्थानीय चिकित्सक डॉ. राबिन यादव, कानपुर चिड़ियाघर के डॉ. आरके सिंह, डॉ. नासिर 24 घंटे शेरनियों पर नजर रखे हैं।
विज्ञापन


भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान (आईवीआरआई) बरेली के वैज्ञानिक डॉ. करीकलन, डॉ. महेंद्रम, प्रसिद्ध वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. एम पावड़े, वेटनरी विश्वविद्यालय मथुरा के डॉ. आरपी पांडेय, डॉ. मुकेश श्रीवास्तव व केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण नई दिल्ली के वैज्ञानिकों के अलावा भालू संरक्षण केंद्र आगरा के डॉ. इलैयाराजा से भी वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये सलाह ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें