इटावा। इटावा सफारी पार्क का समय बदल दिया गया है। सफारी के निदेशक डॉ. वीके सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सफारी अब सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुलेगी। टिकट की बिक्री 4:30 बजे तक ही की जाएगी। सोमवार साप्ताहिक बंदी रहेगी। अगर सोमवार कोई सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो साप्ताहिक बंदी मंगलवार को होगी। पांच फरवरी से सफारी खुलने का नया समय लागू किया जा रहा है।
निदेशक ने बताया कि सफारी के ईको पर्यटन परिसर में नेचर सेंटर के लिए 325 वर्म मीटर का हॉल बनाया जाना है। इसके लिए निजी संस्थानों, विशेषज्ञ मंगलवार को तीन बजे तक अपने सुझाव दे सकते हैं। ये सुझाव बुधवार को होने वाली सफारी गवर्निंग बाड़ी के समक्ष रखे जाएंगे। -ब्यूरो