फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफारी के जानवरों के लिए लगवाए गए हीटर

विज्ञापन
इटावा सफारी पार्क में शेर के बाड़े में इस तरह लगाए गए हैं हीटर। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। कड़ाके की ठंड से इटावा सफारी पार्क के जानवर भी परेशान हैं। सफारी प्रशासन ने जानवरों को ठंड से बचाने के लिए बाड़ों में इलेक्ट्रानिक हीटर लगवाए दिए हैं।
विज्ञापन

निदेशक वीके सिंह ने बताया कि 24 घंटे जानवरों की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। सभी शेरों के बाड़े में 15000 हजार वाट के हीटर लगवाए गए हैं। जानवरों की रहने की जगह का तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। सभी बाड़ों में में तापमान यंत्र भी लगवाया गया है। बाड़ों की खिड़कियों, दरवाजे पर घास और पॉलिथीन की चटाई भी लगाई गई हैं। भालुओं को भी बंद बाड़े में रखा गया है। बालू के लिए भी हीटर लगवाए गए हैं। हिरणों के बैठने और चारा खाने के स्थान पर सूखी घास लगाई गई है। इसके अलावा पर्दे, घास से बनी चटाई लगवाई गई है। निदेशक ने कहा कि इतनी बड़ी सफारी में अलाव जलाकर जानवरों की सर्दी दूर नहीं कर सकते हैं। बाड़े में अलाव जलाने से हादसे की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें