फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में इटावा 54वें स्थान पर पहुंचा

Sat, 17 Oct 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग में सुधार हुआ है। पिछले महीने 72वें स्थान पर रहा इटावा इस माह 54वें स्थान पर पहुंच गया है। शनिवार को कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कमजोर इंडिकेटर्स में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने प्रमुख इंडिकेटर्स पर विशेष ध्यान दे और नियमित समीक्षा कर कमियों को दूर करे। जननी सुरक्षा योजना में जनपद को 10 में से चार अंक मिले हैं और रैंकिंग 65वीं है। फैमिली आईडी योजना में भी 10 में से चार अंक के साथ जनपद 57वें स्थान पर है। नई सड़कों के निर्माण में पांच अंक मिलने पर उन्होंने संबंधित विभागों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और पीएम कुसुम योजना में जनपद को पूरे 10 अंक मिले हैं।

खराब ट्रांसफॉर्मर की शिकायतों के निस्तारण में भी 10 में से 10 अंक के साथ इटावा प्रदेश में पहले स्थान पर है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में भी जनपद की रैंकिंग प्रथम है। जल जीवन मिशन की समीक्षा में डीएम ने पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत कराने को कहा।
विज्ञापन


बरसात के बाद गड्ढायुक्त सड़कों को प्राथमिकता से ठीक कराने के निर्देश दिए। फैमिली आईडी योजना में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के परिवारों को शामिल करने के लिए पंचायत सहायकों को सक्रिय करने को कहा। बैठक में सीडीओ संजय कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें