इटावा के थाना सहसो में शनिवार रात मंदबुद्धि अधेड़ महिला से युवक ने घर में घुस कर जबरन दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।पीड़ित महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
पीड़िता के पति ने बताया कि पत्नी उम्र लगभग 45 वर्ष है। वो मानसिक रूप से विक्षिप्त है। शनिवार रात घर में अकेली थी। पड़ोस में गमी हो जाने के कारण पति वहीं गया था। इसी दौरान पड़ोसी युवक घर में मौका देखकर घुस आया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
पति के घर लौटने पर पत्नी आपबीती सुनाई। प्रथम दृष्टया 376 आईपीसी का मामला दर्ज कर पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अभियुक्त की तलाश में निरंतर दबिश दी जा रही है अभियुक्ति के परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।