इटावा के जसवंतनगर कस्बे के मोहल्ला लोहामंडी निवासी अजय कुमार कश्यप का 16 बर्षीय पुत्र कुश का शव निलोई तथा नगला राठौर के बीच एक खेत मे स्थित कुएं में पड़ा मिला। जब कि पास में ही स्थित एक तालाब में उसका टेंपो पड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि बह बीती रात 8 बजे से टेंपो सहित गायब था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।