nnभरथना में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती अवसर पर चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपाईn
- फोटो : AMAR UJALA
भरथना जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपाइयों ने वृक्षारोपण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। नगर क्षेत्र अंतर्गत बालूगंज स्थित चौधरी मार्केट में सोमवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपकनाथ चौधरी,शिवकिशोर धनगर व भरथना प्रथम मंडल अध्यक्ष अनूप जाटव की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।इसके बाद पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड 20 के अंतर्गत वृक्षा रोपण भी किया गया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष श्री पंकज दुबे, गोविंद रावत , त्रिलोकी पोरवाल, मंडल कोषाध्यक्ष सुधीर कठेरिया , बूथ अध्यक्ष सर्वेश यादव, बंटू गौर,मोना चौबे, नवनीत गुप्ता एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फ़ोटो भरथना में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती अवसर पर चित्र पर पुष्प अर्पित व वृक्षा रोपण करते भाजपाई
nnभरथना में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती अवसर पर वृक्षा रोपण करते भाजपाईn
- फोटो : AMAR UJALA
nnभरथना में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती अवसर पर वृक्षा रोपण करते भाजपाईn