बकेवर। कस्बा अहेरीपुर में मंगलवार की शाम पत्नी वियोग में क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पत्नी को मायके वालों के लिवा ले जाने से क्षुब्ध था।
थाना क्षेत्र की अहेरी पुर कस्बा निवासी युवक दीपू प्रजापति 26 का शव अपने कमरे में घर के अंदर पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। घटना के संबंध में मृतक युवक के पिता शंभू दयाल प्रजापति ने बताया कि मंगलवार को पुत्र दीपू एवं उसकी पत्नी रिंकी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया थाजिसकी शिकायत पुत्रवधू रिंकी ने अपने मायके ग्राम थुलरई (कर्री- बीना) कर दी 'जिस पर पुत्र वधू के पिता एवं भाई आदि परिवारी जन घर पर आए जिससे इन लोगों में पुनः वाद विवाद होने पर शाम 5 बजे के करीब पुत्रवधू के पिता लाल सिंह निवासी थुलरई थाना सैफई इटावा आदि रिंकी को अपने साथ लिवाली गए जिससे मेरा पुत्र क्षुब्ध हो गया तथा डिप्रेशन में हो गया तथा अपने कमरे में सोने की बात कहकर कमरा बंद कर लिया जब 9 बजे रात उसे खाना खाने के लिए जगाया तो कोई उत्तर नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका को देखते परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो दीपू फांसी पर लटका हुआ था उसने गले में साड़ी का फंदा डालकर पंखा में लटक कर अपनी लीला समाप्त कर ली थी घटना की सूचना पुलिस चौकी अहेरीपुर को दी गई जिस पर रात में सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी हरि गोविंद वर्मा व थाना प्रभारी रमेश सिंह मौके पर पहुँचे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी रमेश सिंह से जानकारी करने पर उन्होंने बताया। मामला आत्महत्या का है पत्नी के मायके चके जाने से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पिता के प्रार्थना पत्र पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्यवाई की जाएगी।