सैफई। कुम्हावर चौकी इंचार्ज को गुरुवार रात सूचना मिली की मुंशी मड़ैया चौराहा मंदिर के पास एक युवक कमर में तमंचा लगाकर घूम रहा है। पुलिस को देख युवक भागने लगा।
बाद में पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम हरिओम सिंह निवासी मानिकपुर थाना सैफई बताया है। शुक्रवार को कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।