ताखा। भले ही सरकार पंचायतों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व व उन्हें आगे लाने के लिए आरक्षण देकर प्रोत्साहित करे लेकिन अभी कई जगह यह उद्देश्य सफल होता नहीं दिखता।
कुछ ऐसी ही स्थितियां शनिवार को ताखा ब्लाक के पुरैला गांव में देखने को मिलीं। यहां निर्वाचित ब्लाक प्रमुख प्रीति यादव तो घर चलीं गईं, लेकिन उनके पति प्रसपा नेता ध्रुव यादव ग्रामीणों से अपना स्वागत कराते दिखे।
यहीं नहीं उन्होंने यह भी वादा किया कि अब समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए ग्रामीणों को ब्लाक तक नहीं आना होगा। ब्लाक कर्मी गांव-गांव आकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करेंगे।
ब्लाक में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त कर दिया जाएगा। ब्लाक की तस्वीर बदल दी जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान दलवीर सिंह यादव, राधा बल्लभ दुबे, भैयालाल, सुखदेव यादव, मुन्नू दुबे, राजीव गुप्ता, रामवीर सिंह यादव, दीवान सिंह यादव, सत्यवीर सिंह, बलवंत सिंह, परशुराम वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।