इटावा। बढ़पुरा ब्लाक प्रमुख चुुनाव के दौरान कुछ उपद्रवियों ने एसपी सिटी प्रशांत कुमार व पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की थी। इसके साथ ही फायरिंग और पथराव हुआ था।
मामले में पुलिस ने सोमवार को बवाल में शामिल नौरंगाबाद एसडी फील्ड निवासी विवेक चौधरी उर्फ संजू चौधरी व बढ़प़ुरा के कुंडेश्वर गांव निवासी श्याम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
बढ़पुरा ब्लाक में शनिवार को ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान एक शख्स ने एसपी सिटी को थप्पड़ मार दिया था। जिससे वह लड़खड़ाकर सड़क पर गिर गए थे। वही कुछ पुलिस कर्मियों के साथ भी उपद्रवियों ने मारपीट की थी।
मामले को लेकर इटावा पुलिस की प्रदेश समेत में किरकिरी हो रही है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता विमल भदौरिया की गिरफ्तारी के लिए औरैया, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर देहात व मध्यप्रदेश के भिंड में छापामारी की लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा।
सोमवार को भी पुलिस ने सिविल लाइन, बढ़पुरा समेत कई जगहों से बवाल में शामिल कई लोगों को उठाया है। इन सभी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बवाल में संलिप्त पाएं जाने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।