इटावा। कानपुर की ओर जाने वाली बीकानेर-कोलकाता एक्सप्रेस के इंजन से गुरुवार की रेलवे स्टेशन के नजदीक शाम 6:45 बजे एक गोवंश के टकराने की वजह से करीब 10 मिनट तक डाउन ट्रैक बाधित रहा। मांस का कुछ हिस्सा इटावा की ओर जाने वाली अप लाइन पर गिरने की वजह से ट्रैक 30 मिनट तक बाधित रहा।
ट्रेन के इंजन से गोवंश के टकराने पर लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। गोवंश के मांस के टुकड़े इटावा की ओर आने वाली अप लाइन पर गिरने की वजह से मालगाड़ी को रोकना पड़ा। सूचना मिलने पर पीडब्लूआई कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे। ट्रैक पर पड़े गोवंश के शव को हटाने के 10 मिनट बाद ट्रेन कानपुर की ओर रवाना हुई। इसके बाद अप ट्रैक से मांस के ट़कड़े हटाए जाने के बाद 30 मिनट बाद मालगाड़ी को इटावा की ओर रवाना किया गया।