फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एआरएम केबाद यातायात अधीक्षक भी मुख्यालय से संबंद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। प्रबंध निदेशक ने यातायात अधीक्षक इटावा को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय संबद्ध कर लिया है। इधर बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय प्रबंधक ने एक यातायात निरीक्षक को औरैया संबद्ध करने के साथ ही दस निरीक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

सोमवार को इटावा डिपो की अनुबंधित बस यूपी 75 एम 2686 इटावा से 42 यात्रियों को लेकर फर्रुखाबाद जा रही थी। इसमें संविदा चालक शिशुपाल सिंह और परिचालक रामनरेश यादव थे।
सुुबह करीब दस बजे बेवर-कुसमरा के बीच गांव मझोला में गाजियाबाद आरएम के सचल दल ने जांच की। तो बस में 33 यात्री बिना टिकट मिले थे। इनमें से 24 बेवर तथा 9 फर्रुखाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन

चेकिंग टीम के एसटीआई डीके सिंह व अन्य अधिकारियों ने जब परिचालक को थाने ले जाने का प्रयास किया, तो उसने अपने साथियों के साथ मिल कर सचल दल पर हमला बोल दिया और भाग गया।
इस मामले की जांच रिपोर्ट के बाद प्रबंध निदेशक परिवहन धीरज शाहू ने इटावा व बेवर एआरएम को निलंबित करने के साथ ही मुख्यालय बुधवार को संबद्ध कर लिया था।
इस मामले में एक और कार्रवाई करते हुए निदेशक ने यातायात अधीक्षक अजय कुमार सक्सेना को निलंबित कर लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर लिया है।
इसके साथ ही इटावा डिपो के निलंबित एआरएम के स्थान पर एआरएम वित्त एमसी शर्मा को डिपो का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वहीं बर्खास्त किए गए संविदा चालक व परिचालक पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
इधर क्षेत्रीय प्रबंधक भी कार्रवाई करते हुए यातायात निरीक्षक अभय कुमार यादव को निलंबित कर औरैया डिपो से संबद्ध करने के साथ ही दस यातायात निरीक्षकों को नोटिस जारी किया है।
क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि बर्खास्त संविदा चालक पर परिचालक पर बिना टिकट के दस या इससे अधिक मामले पर राज्य मुख्यालय के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
इसके साथ ही यातायात निरीक्षक अभय कुमार को निलंबित कर औरैया से संबद्ध किया गया है। वहीं चेकिंग में लापरवाही बरतने पर दस निरीक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें