फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को चार लोगों ने पीटा, लूट का आरोप

विज्ञापन
मारपीट से घायल पंकज जिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के भोले गांव में मंगलवार को एक छात्र को चार लोगों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्र ने चारों आरोपियों पर रुपये और चेन लूटने का आरोप लगाया है। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल पंकज ने लूटपाट की सूचना परिजनों के साथ पुलिस को भी दी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भरथना के कृष्णा नगर झिंदुआ गांव निवासी गिरीश यादव ने बताया कि बेटा पंकज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। मंगलवार को वह भोले गांव निवासी मित्र मनोज को बाइक से छोड़ने के लिए उसके गांव गया था। उन्होंने बताया कि मनोज को छोड़कर वह घर आ रहा था। इस बीच रास्ते में चार लोगों ने उसे रोक कर मारापीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसके बाद चारों लोग पंकज के गले से चेन और जेब से 2300 रुपये लूटकर भाग गए। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें