फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में बैठे पिकअप चालक के पार हुए तीन हजार रुपये

विज्ञापन
घटना की जानकारी देता प्रेम किशोर - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना। ऑटो में बैठकर बकेवर जा रहे पिकअप चालक की जेब से शातिरों ने तीस हजार रुपये पार कर दिए। दोनों लोगों के ऑटो से उतरने के बाद चालक ने जेब देखी तो रुपये नहीं थे। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज, बांछेमऊ गांव निवासी प्रेम किशोर ने बताया कि वह गुरुवार सुबह अपनी पिकअप में तीन भैंस लादकर बकेवर के परशुपुरा मेले में आया था।
जहां पिकअप में लदी भैंस को छोड़कर वह ऑटो से सुतयानी गांव निवासी दामाद पंकज यादव से मिलने के लिए भरथना रेलवे फाटक गया। वहां से वापस लौटते समय दामाद से तीस हजार रुपये लेकर वह एक ऑटो में बैठ कर बकेवर परशुपुरा बाजार आ रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि ऑटो में उसके अगल-बगल बैठे युवकों ने उसकी जेब से तीस हजार रुपये पार कर नगला हंसे के पास उतर गए। कुछ देर बाद उन्हें अपनी जेब कटी होने का एहसास हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें