फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से दुकान में घुसा ट्राला, चालक की मौत

विज्ञापन
यशवीर सिंह फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के जरीखेड़ा गांव के मोड़ के पास टायर फटने से तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर एक दुकान में घुस गया।
विज्ञापन

इससे लकड़ी के टट्रर से बनी दुकान टूट गई और चालक केबिन में फंस गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक को किसी तरह केबिन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
शुक्रवार रात हाईवे पर एक ट्राला ट्रक फिरोजाबाद से इटावा की तरफ जा रहा था। जरीखेड़ा गांव के पास अचानक ट्राला का अगला टायर फट गया।
इससे अनियंत्रित ट्राला डिवाइर से टकराने के बाद पास स्थित एक दुकान में घुस गया। हादसे में चालक केबिन में फंस गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आधा घंटे की मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला। तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं।
थाना प्रभारी नवरत्न गौतम ने बताया कि चालक के पास मिले मोबाइल में दर्ज नंबर से उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। चालक की शिनाख्त एटा के थाना आबागड़ के नगला खना गांव निवासी यशवीर सिंह (36) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को यशवीर के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में यशवीर का शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दुकान में घुसा ट्रक- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें