फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की बीमारी से परेशान महिला ने जान दी

विज्ञापन
बबिता देवी की फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। आर्थिक तंगी और पति की बीमारी से परेशान एक महिला ने साड़ी के फंदे से गला कसकर जान दे दी। कोतवाली पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव उतारा। वहीं बीमार पति अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लालपुरा पजैया मोहल्ला निवासी बटकई शंखवार टीबी रोग से पीड़ित हैं। वह मजदूरी करके परिवार का पेट पाल रहे थे। बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी बीमारी को लेकर पत्नी बबिता देवी (45) परेशान रहती थीं। बटकई की चार संतानों में अविवाहित बड़ा बेटा हरीश कुुमार सात साल से सुल्तानपुर नोएडा में प्राइवेट नौकरी कर रहा है। दो बेटे व एक बेटी पढ़ रहे हैं।
पिता की बीमारी की वजह से हरीश कुछ दिन पहले ही इटावा आया है। उसने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर के वक्त वह बाजार गया था। उसके भाई बहन भी घर पर नहीं थे। 13 साल का सबसे छोटा भाई योगेश घर पहुंचा तो उसने दरवाजा खुलवाने के लिए मां को आवाज लगाई। दरवाजा नहीं खुला तो उसने दरवाजे की साइड में बने एक छेद से अंदर झांका।
विज्ञापन

उसे अपनी मां बबिता देवी बरामदे में लगे जाल से साड़ी के फंदे में लटकती दिखी। मां को इस हालत में देखकर योगेश रोने लगा। मोहल्ले के लोग पहुंचे और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस बीच अन्य भाई बहन भी आ गए। इंस्पेक्टर मोहम्मद हामिद व अस्तल चौकी इंचार्ज यशोदा रानी ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को नीचे उतारा। परिजनों से पूछताछ करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हरीश ने बताया कि मां ने पिता की बीमारी व परिवार की आर्थिक स्थिति से परेशान होकर यह कदम उठा लिया। चौकी इंचार्ज यशोदारानी ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते महिला ने खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें