इटावा। कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में करीब तीन महीने से बंद पड़े मल्टी प्लेक्स, सिनेमाघर, जिम व स्पोर्ट्स स्टेडियम आज से खुल जाएंगे। हालांकि, कोविड प्रोटोकॉल के साथ ही इनके संचालन की अनुमति होगी।
प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए इन सभी को बंद कर दिया था। इसका असर पर जिम और सिनेमाघर संचालकों के व्यापार पर पड़ा।
अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले दिन पर दिन कम हो रहे हैं। यह देखते हुए शासन ने करीब तीन महीने से बंद इन सभी को खोलने की अनुमति दे दी है।
यहां पूर्व तरह ही लोग फिल्म देखने व खरीदारी को आ-जा सकेंगे। हालांकि रात नौ बजे से अगले दिन सुबह सात बजे तक आंशिक कर्फ्यू और शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी।