फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा के बैंक खाते से आठ लाख 79 हजार रुपये पार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊसराहार। थाना क्षेत्र के ताखा में एक विधवा के बैंक खाते से एटीएम से उसके ससुराल पक्ष के ही एक सदस्य ने 8.79 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

ताखा निवासी सर्वेश कठेरिया की बेटी लाली देवी की शादी बसरेहर क्षेत्र के चकवा बुजुर्ग निवासी गौरव के साथ हुई थी। लाली ने बताया कि कुछ वर्ष पहले ही गौरव की हत्या हो गई थी।
ससुर शिवप्रताप लखनऊ सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनकी वर्ष 2019 में रेल दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसका करीब 40 लाख रुपये उसे मुआवजा मिला था। लाली के मुताबिक मुआवजा राशि परिवार के लोगों में बराबर-बराबर बांटी गई थी।
विज्ञापन

यह रकम सभी के बैंक खातों में अगस्त 2019 में आ गई थी। आरोप है कि उसके कम पढ़े-लिखे होने का फायदा उठाते हुए ससुराल पक्ष के ही एक सदस्य ने उसके बैंक खाते का एटीएम जारी करा लिया।
इसके बाद उसके खाते से 8.79 लाख रुपये निकाल लिए। जब वह खाते से रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंची, तो उसे खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। यह रकम बसरेहर और अकबरपुर क्षेत्र में लगे एटीएम से निकाली गई है।
अब लाली देवी सात व पांच साल बेटियों के साथ मायके में रहकर न्याय पाने के लिए भटक रही है। शनिवार को पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई व बेटियों की परवरिश के लिए निकाले गए रुपये वापस दिलाने जाने की गुहार लगाई है। लाली ने मुख्यमंत्री से महिला आयोग तक को भी अर्जी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें