इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा बस्ती में पिता के दूसरी शादी कर लेेने पर बेटों ने विरोध किया, तो पिता ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेटे को पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों बेटे घायल हो गए। बेटों की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महेवा बस्ती के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पिता लल्लन बाबू ने दूसरी शादी कर ली है। वह बृहस्पतिवार को अपने भाई प्रशांत के साथ चेन्नई जाने की तैयारी कर रहा था।
इस दौरान पिता अपनी दूसरी पत्नी सरस्वती, ताऊ विजय कुमार के साथ घर आए। ये लोग घर पर ताला लगाने लगे। इसका भाई प्रशांत ने विरोध किया, तो पिता ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की।
जिसमें वह दोनों घायल हो गए। आरोप है कि पिता के शादी करने का विरोध करने वह पैतृक मकान पर कब्जा करना चाह रहे है। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।