फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मार्च से चलेंगी गोमती, इंटरसिटी व ऊंचाहार

विज्ञापन
इटावा रेलवे स्टेशन का बाहरी दृश्य - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। कोहरे की वजह से करीब तीन माह से बंद पांच एक्सप्रेस ट्रेनें छह मार्च व तीन मार्च से चलना शुरू हो जाएंगी। रेल यात्रियों को अभी 28 दिन और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इन ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं रेलवे की आय भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

नवंबर महीने से लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस, आगरा- लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस तथा महानंदा एक्सप्रेस नहीं चल रही हैं। इनमें फरक्का एक्सप्रेस तीन मार्च से और गोमती, इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा ऊंचाहार एक्सप्रेस पांच मार्च से चलना शुरू होगी।
सहालग के मौसम में इन ट्रेनों के स्थगित होने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोग बसों से जाने को मजबूर हैं। इनमें ट्रेनों की तुलना में किराया ज्यादा है। ट्रेनों का संचालन स्थगित होने से रेलवे की आय भी घट गई है। यह बात मुख्य टिकट पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद ने भी मानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें