फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

334 गोपालकों को जल्द मिलेगा पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गोशालाओं से गोवंश गोद लेने वाले पशुपालकों के खातों में जल्द ही पैसा भेजा जाएगा। इसके लिए सीडीओ ने एडीओ पंचायत को सत्यापन के निर्देश दिए हैं। साथ ही गोवंश गोद देने के लिए पशुपालकों को प्रेरित करने को भी कहा है।
विज्ञापन

प्रदेश शासन ने करीब तीन माह पहले गोशालाओं में बंद गोवंश को गोद देने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पशुपालकों को प्रेरित के 34 गोशालाओं से करीब 240 गाय दो महीने पहले पशुपालकों ने गोद ली थीं। तब से गाय गोद लेने का सिलसिला जारी है। जनवरी तक 334 गाय पशुपालक गोद ले चुके हैं। इसके अलावा करीब 50 गायों को गोद लेने के लिए फार्म भरे जा चुके हैं। इसे देखते हुए शासन ने 30 नवंबर तक बंद किए गए गोवंश को गोद देने का नया आदेश जारी किया है। पहले जुलाई तक बंद गोवंश गोद देने के निर्देश थे।
एडीओ पंचायत को गोद लिए गोवंश का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। सत्यापन पूरा होते ही खातों में पैसा भेज दिया जाएगा। बीडीओ से ये भी कहा गया है कि पशुपालकों को गोवंश गोद लेने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजा गणपति आर, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें