फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागी आस, कोकपुरा के गरीबों को मिलेंगे आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। करीब दो साल से दर दर भटक रहे कोकपुरा के जरूरतमंदों को आवास मिलने की आस पूरी होती दिखाई दे रही है। डूडा ने कोकपुरा के 145 आवेदकों का तीन स्तर पर सत्यापन पूरा कराने के बाद डीपीआर प्रदेश शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

दरअसल, शहर की बस्ती कोकपुरा गिहार बिरादरी बहुल है। इस मोहल्ले के करीब 225 लोगों ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के फार्म भरे थे। दो साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन केवल चार-पांच लोगों को ही अब तक आवास मिल पाए हैं। अन्य गरीब नगर पालिका, डूडा और एडीएम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
परियोजना अधिकारी डूडा डीएस राय ने बताया कि अभी 142 आवासों की डीपीआर भेजी गई है। प्रदेश शासन से मंजूरी मिलने के बाद इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। वहां से बजट जारी होने के बाद जियो टैगिंग कराई जाएगी। इसमें एक बार फिर लाभार्थी को उसकी भूमि पर खड़ा कर फोटो लेकर साइड पर अपलोड किया जाएगा। भूमि लाभार्थी की ही है या नहीं इसके लिए उसके भूमि संबंधी तहसील के दस्तावेज की जांच भी राजस्व विभाग से कराई जाएगी। सब कुछ ठीक मिलने पर ही आवास की राशि लाभार्थी के खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें