फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरथना में लूट के इरादे से एटीएम तोड़ा

विज्ञापन
भरथना में टूटा पड़ा एटीएम - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। भरथना कस्बा के मोहल्ला मोतीगंज में स्थित एक्सिस बैंक का एटीएम तोड़ रहे युवक को गश्ती पुलिस ने दबोच लिया। घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। बताया गया है कि एटीएम में रखा कैश सुरक्षित है। पुलिस दबोचे गए युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार रात चौकी इंचार्ज भानु प्रताप सिंह अपने हमराह फोर्स के साथ गश्त पर थे। वह जब मोतीगज मोहल्ले के पास पहुंचे तभी उनकी नजर एक्सिस बैंक का एटीएम तोड़ते युवक पर पड़ी। आनन-फानन उन्होंने युवक को दबोच लिया। इससे पहले युवक एटीएम मशीन का डिस्पले तोड़ चुका था। पकडे़ गए युवक ने अपना नाम विनय कुमार पुत्र यादराम निवासी नगला छोटे थाना भरथना बताया। चौकी प्रभारी ने बताया कि सीएमएस कंपनी के सौरभ कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम पांच बजे तक एटीएम में साढे़ 15 लाख रुपया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि कैश रखे जाने वाले बाक्स न टूटने से कैश सुरक्षित रहा। उन्होंने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों के आने पर कैश की सही जानकारी हो पाएगी। फिलहाल पुलिस विनय से पूछताछ कर रही है। एटीएम के कमरे में ताला डाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें