फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे तक रुका रहा मतदान, मतदाताओं को रोका गया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बढ़पुरा ब्लाक में उपद्रव के बाद मतदान रोक दिया गया। इस दौरान कई बीडीसी गेट पर पहुंचे, लेकिन उन्हें मतदान के लिए ब्लाक कार्यालय के अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन

कई महिला बीडीसी को उदी रोड पर बैरियर के पास रोक दिया गया। बीडीसी को मतदान से रोकने पर भाजपा विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे की सदर एसडीएम सिद्धार्थ व एसपी सिटी प्रशांत कुमार से नोंकझोंक हुई।
इसी बीच मौके पर पहुंचे एडीएम जय प्रकाश को गेट के पास खड़े लोगों को हटाया। इसके बाद विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष ने बात की। दोनों नेताओं ने कहा कि भाजपा के बीडीसी को मतदान करने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की है। भाजपा प्रत्याशी गणेश राजपूत के साथ मतदान केंद्र के भीतर सपा के लोगों ने मारपीट की। गणेश को बाहर बुलाया जाए।
काफी देर तक बहस होने के बाद एडीएम ने मतदान प्रक्रिया शुरू कराई। इसके बाद उदी मोड़ पर खड़ी महिला बीडीसी सदस्यों को पुलिस कर्मी मतदान के लिए ब्लॉक कार्यालय के भीतर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें