फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल और सुभाष निर्विरोध बने बीडीसी सदस्य

विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्य को प्रमाणपत्र देते चुनाव अधिकारी। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। पंचायत उपचुनाव में दो बीडीसी सदस्य और 15 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारियों ने मंगलवार को निर्वाचन की घोषणा कर प्रमाणपत्र बांटे।
विज्ञापन

भरथना ब्लॉक के वार्ड 44 भोली और महेवा ब्लॉक के वार्ड 19 नागरी लोलपुर से बीडीसी सदस्य पद के लिए चुनाव हुए। भोली से अनिल कुमार और नागरी लोलपुर से सुभाष चंद्र ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। 28 जनवरी तक नाम वापसी तक किसी ने पर्चा वापस नहीं लिया। एक-एक नामांकन पत्र होने के कारण मंगलवार को दोनों ही प्रत्याशियों को विजयी घोषित कर दिया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत मल्हौसी के वार्ड 10 से सोवरन सिंह, बझेरा के वार्ड 4 से रमेश चंद्र, वेटियापुर के वार्ड 12 से राहुल सिंह चौहान, सालिमपुर वार्ड एक से मंजू देवी, निगोह ईकारपुर के 7 से मोहम्मद हनीफ, मेढ़ीदुधी के वार्ड से 11 अनीता देवी, जारपुरा के वार्ड 5 से छोटी देवी असफपुर के वार्ड 5 से सुमीरा, भोली के वार्ड 5 से दयाराम, वार्ड 4 से सुनीता, कुंअरा सुजीपुर के वार्ड से उर्मिला को आरओ सुरेश कुमार ने नवनिर्वाचित निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र दिया।
इसी तरह ग्राम पंचायत लखना देहात के वार्ड संख्या पांच से अश्मन कुमारी, बहादुरपुरघार के वार्ड 1 से रामजीवन , नगरिया बुजुर्ग के वार्ड 11 से रामस्वरूप को उप चुनाव निर्वाचन अधिकारी वीर सिंह व सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय त्रिपाठी ने प्रमाणपत्र दिए। बीडीओ सतीश कुमार पांडे और एडीओ पंचायत श्याम वरन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें