इटावा। सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. रमाकांत यादव ने नर्सिंग एवं फार्मेसी कालेजों का औचक निरीक्षण किया। कई विभागों में फैकल्टी अनुपस्थित मिलने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. रमाकांत यादव ने कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा, कार्यवाहक संकायाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर के साथ विश्वविद्यालय के अधीन संचालित पैरामेडिकल, नर्सिंग एवं फार्मेसी कालेजों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पैरामेडिकल, नर्सिंग एवं फार्मेसी कालेज के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया।